Viral: आलिया भट्ट ने देवरा का पॉपुलर गाना चुट्टमल्ले गाया

Alia Bhatt sang the popular song Chuttammalle from Devra

मुंबई, 25 सितंबर (वेब ​​वार्ता)। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने तेलुगु में आने वाली फिल्म देवरा का गाना चुट्टमल्ले गाया। जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की फिल्म देवरा 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के जरिए जान्हवी कपूर और सैफ अली खान दोनों ही साउथ में डेब्यू कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हो रही है जो आलिया भट्ट और जूनियर एनटीआर के ज्वाइंट इंटरव्यू की है। आलिया इस दौरान जिगरा का प्रमोशन कर रही थीं जबकि जूनियर एनटीआर देवरा के प्रमोशन के लिए साथ आए थे। इस सेशन का आयोजन करण जौहर ने किया था। वीडियो में आलिया भट्ट देवरा का पॉपुलर गाना चुट्टमल्ले गाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देवरा के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। आलिया का गाना सुनने के बाद जूनियर एनटीआर उनकी तारीफ करते हुए कहते हैं वाह।

Related Articles

Back to top button