Bollywood: अक्षय कुमार ने दिखाई हाउसफुल 5 के स्टार कास्ट की झलक
Akshay Kumar shows glimpse of Housefull 5 star cast
मुंबई, 25 सितंबर (वेब वार्ता)। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म हाउसफुल 5 की स्टार कास्ट की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला कॉमेडी फ्रेंचाइजी हाउसफुल का पांचवा एडिशन बना रहे हैं। अक्षय कुमार ने तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी फिल्म हाउसफुल 5 की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। अक्षय ने इंस्टाग्राम पर अपने को-स्टार्स जैकलीन फर्नांडीज, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन और डिनो मोरिया को दिखाया है। अक्षय कुमार, डिनो मोरिया, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन कैजुअल लुक में नजर आए, जबकि जैकलीन फर्नांडीज ऑल-ब्लैक आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अक्षय ने तस्वीर के साथ लिखा, इस बेहतरीन कास्ट के साथ बस एक और दिन। कलाकारों से भरपूर हाउसफुल, एक क्रूज और बताने के लिए अंतहीन कहानियां! हाउसफुल 5 6 जून 2025 को रिलीज होने वाली है।




