Entertainment: बिग बॉस सीजन 18 का नया प्रोमो रिलीज
New promo of Bigg Boss Season 18 released
मुंबई, 23 सितंबर (वेब वार्ता)। बहुचर्चित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 का नया प्रोमो रिलीज हो गया है। बिग बॉस सीजन 18, बिग बॉस ओटीटी 3 के तुरंत बाद आने वाला है। बिग बॉस के 18वें सीजन को भी सलमान खान ही होस्ट करेंगे। बिग बॉस 18 का नया प्रोमो रिलीज हो गया है। प्रोमो को शेयर करते हुए कलर्स टीवी ने कैप्शन में लिखा, इस बार घर में भूचाल आएगा, क्योंकि बिग बॉस में होगा वक्त का तांडव। प्रोमो सलमान की आवाज के साथ रिलीज हुआ है जहां वो शो की थीम और उसमें क्या होने वाला है उससे जनता को रूबरू कराते हैं। वीडियो में वो कहते हैं, ये आंख पहले देखती और दिखाती थी, पर सिर्फ आज का हाल। अब एक आंख खुलेगी जो इतिहास का पल लिखेगी। ये आने वाला कल देखेगी। बिग बॉस सीजन 18 का प्रसारण 06 अक्टूबर से रात 9 बजे कलर्स टीवी पर होगा।




