ध्रुवी पटेल बनीं मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024
Dhruvi Patel becomes Miss India Worldwide 2024
न्यूयॉर्क, 20 सितंबर (वेब वार्ता)। अमेरिका की कंप्यूटर इंफॉर्मेशन सिस्टम की छात्रा ध्रुवी पटेल ने ‘मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024’ का ताज जीत लिया है। ‘मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024’ भारत के बाहर सबसे लंबे समय तक चलने वाली भारतीय सौंदर्य प्रतियोगिता है। इस सौंदर्य प्रतियोगिता का फाइनल न्यू जर्सी के एडिसन में आयोजित किया गया था। इस सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन न्यूयॉर्क स्थित ‘इंडिया फेस्टिवल कमेटी’ द्वारा किया जाता है। इस साल यह प्रतियोगिता अपनी 31वीं वर्षगांठ मना रही है। इस प्रतियोगिता में ध्रुवी पटेल को मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024 चुना गया है।