Hollywood: सिटाडेल सीजन 2 में नजर आयेंगी प्रियंका चोपड़ा
Priyanka Chopra will be seen in Citadel Season 2
मुंबई, 19 सितंबर (वेब वार्ता)। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा वेब सीरीज सिटाडेल सीजन 2 में काम करती नजर आएंगी। प्रियंका चोपड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी की झलकियां शेयर करती रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा फिलहाल वेब सीरीज सिटाडेल सीजन 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं।
प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर सिटाडेल 2 के सेट से एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो टूर की शुरुआत प्रियंका के क्लोज-अप शॉट में मिरर सेल्फी से होती है। इससे पहले वह सिटाडेल-सीजन 2 के सेट पर शानदार ब्लैक ड्रेस में नजर आई थीं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शार्प पोनीटेल, सनग्लास के साथ प्रियंका का लुक बेहद हॉट है। इस वीडियो के साथ प्रियंका ने लिखा, नादिया वापस आ गई हैं। इससे पहले प्रियंका ने सेट पर जाते हुए एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसका कैप्शन था, “हैलो सिटाडेल एस2।” अगस्त में प्रियंका ने अपनी नई आंखों का रंग दिखाते हुए एक क्लिप शेयर की थी और फैन्स से पूछा था, “सिटाडेल के लिए आपको नई आंखों का रंग कैसा लगा?” सिटाडेल 2 एक रोमांचक जासूसी श्रृंखला है, जिसे जोश एप्पलबाम, ब्रायन ओह और डेविड वेइल ने बनाया है, तथा रुसो बंधु इसके कार्यकारी निर्माता हैं।




