Narendra Modi: मोदी ने प्रधानमंत्री आवास में बछड़े के जन्म पर जताई खुशी
Modi expresses happiness over birth of calf at PM residence
नई दिल्ली, 14 सितंबर (वेब वार्ता)। नई दिल्ली में लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास परिसर में एक गाय ने बछड़े को जन्म दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने बछड़े के जन्म पर खुशी जाहिर की। उन्होंने शनिवार को सोशल नेटवर्किंग साइट पर बछड़े का एक वीडियो शेयर किया। श्री मोदी ने कहा, “हमारे शास्त्रों में कहा गया है – ‘गाव: सर्वसुख प्रदा:’। लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य का शुभ स्वागत हुआ है। प्रधानमंत्री आवास पर प्रिय गौ माता ने एक नए बछड़े को जन्म दिया है, जिसके माथे पर ज्योति का प्रतीक है। इसलिए, मैंने इसका नाम ‘दीपज्योति’ रखा है।”




