Viral: पति निक के साथ रोमांटिक हुईं प्रियंका
Priyanka gets romantic with husband Nick
मुंबई, 14 सितंबर (वेब वार्ता)। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकी हैं। प्रियंका ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस को जब भी अपने बिजी शेड्यूल से वक्त मिलता है तो वह पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ वक्त बिताने का मौका नहीं छोड़ती हैं। इसी बीच प्रियंका और निक की वेकेशन की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। प्रियंका की इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ फ्रांस में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं।
प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेकेशन की तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। प्रियंका की इन तस्वीरों में निक और बेटी मालती मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा ने बिकिनी पहनी हुई है। एक्ट्रेस क्रूज पर बिकिनी में पति के साथ कातिलाना अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं नेटिज़ेंस उन्हें अपनी बेटी मालती के साथ मस्ती करते देख खुश हैं। कुछ ने प्रियंका के इस हॉट लुक पर कमेंट भी किए हैं। फिलहाल प्रियंका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनास से शादी की है जो उनसे 10 साल छोटे हैं। दोनों ने 2018 में शादी की थी। उनकी शादी काफी चर्चा में रही थी। शादी के बाद 2022 में प्रियंका और निक ने सरोगेसी के जरिए एक बेटी को जन्म दिया। उसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनास है। अब प्रियंका की अपने परिवार के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।