Bollywood: रेड 2 की रिलीज डेट का एलान, मेकर्स ने अजय देवगन के साथ बाकी स्टार कास्ट के नाम से उठाया पर्दा
Raid 2 release date announced, makers reveal the names of rest of the star cast along with Ajay Devgan
मुंबई, 12 सितंबर (वेब वार्ता)। अजय देवगन की एक और बहुप्रतीक्षित फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा हो गया है। रेड 2 के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। रेड के सीक्वल में अजय देवगन एक नए दुश्मन से लड़ते नजर आएंगे। मेकर्स ने रेड 2 की रिलीज के साथ ही फिल्म की स्टार कास्ट का भी खुलासा कर दिया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर रेड 2 को लेकर अपडेट शेयर की है। तरण आदर्श के मुताबिक अजय देवगन, रितेश देशमुख, वाणी कपूर स्टारर रेड 2 की रिलीज डेट तय हो गई है। रेड 2, जिसमें अजय देवगन आईआरएस ऑफिसर अमेय पटनायक का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म अगले साल 21 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता कर रहे हैं। रितेश देशमुख विलेन की भूमिका में हैं। फिल्म में वाणी कपूर और रजत कपूर भी हैं। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग दिल्ली और लखनऊ में हुई है। फिल्म को भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अपडेट सामने आते ही फैन्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी। एक फैन ने लिखा, एक विलेन और मरजावां के बाद रितेश देशमुख फिर से विलेन के रोल में। दूसरे ने लिखा, इतनी देर। बता दें कि जनवरी में अजय ने रेड 2 के सीक्वल की घोषणा की थी। उन्होंने पोस्टर भी शेयर किया था जिसमें लिखा था कि अमय पटनायक वापस आ गए हैं। पहले यह फिल्म 15 नवंबर 2024 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन रिलीज डेट बदल दी गई है।