Bollywood: हाउसफुल 5 में जैकलीन फर्नांडीज की हुई एंट्री

Jacqueline Fernandez enters Housefull 5

मुंबई, 24 अगस्त (वेब ​​वार्ता)। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज आगामी फिल्म हाउसफुल 5 में काम करती नजर आ सकती हैं। बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता साजिद नाडियाडवाला अपनी सुपरहिट फिल्म हाउसफुल का पांचवा वर्जन बना रहे हैं। तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बन रही हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख और संजय दत्त समेत कई सितारे नजर आएंगे।

कहा जा रहा है कि मेकर्स ने फीमेल लीड को फाइनल कर लिया है। कहा जा रहा है कि हाउसफुल 5 में जैकलीन फर्नांडीज नजर आ सकती हैं। हाउसफुल 5 में जैकलीन की जोड़ी अक्षय कुमार के साथ बन सकती है। जैकलीन हाउसफुल फ्रेंचाइजी में वापसी को लेकर उत्साहित हैं। साजिद नाडियाडवाला फिल्म हाउसफुल 5 के लिए अन्य लीड एक्ट्रेस की तलाश कर रहे हैं। जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा हो सकती है। हाउसफुल 5 6 जून 2025 को रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button