Bollywood: कंगना रनौत ने स्त्री 2 की टीम को फिल्म की सफलता के लिये बधाई दी
Kangana Ranaut congratulates Stree 2 team for the success of the film
मुंबई, 17 अगस्त (वेब वार्ता)। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने फिल्म स्त्री 2 की सफलता पर स्त्री 2 की पूरी टीम को बधाई दी है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर रही है। कंगना ने सोशल मीडिया पर स्त्री 2 की सफलता पर स्त्री 2 की टीम को बधाई दी है।

कंगना ने लिखा, फिल्म स्त्री-2 ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, पूरी टीम को बधाई, लेकिन फिल्म का असली हीरो इसका निर्देशक है। भारत में हम निर्देशकों की उतनी तारीफ नहीं करते और न ही फिल्म हिट होने पर उन्हें ज्यादा श्रेय देते हैं, इसलिए बहुत सारे युवा लेखक या निर्देशक नहीं, बल्कि अभिनेता बनना चाहते हैं। मैं आज तक जितने भी लोगों से मिली हूं, जो फिल्मों में करियर बनाना चाहते हैं, वे या तो अभिनेता बनना चाहते हैं या सुपरस्टार। अगर हर कोई अभिनेता बन जाएगा, तो फिल्में कौन बनाएगा! सोचिए! तो पढ़िए उन अच्छे निर्देशकों के बारे में जो आपका मनोरंजन करने के लिए इतनी मेहनत करते हैं। उन्हें फॉलो करें और उनकी जिंदगी के बारे में जानें।

उनकी तारीफ करें… प्रिय अमर कौशिक सर, सबसे बहुप्रतीक्षित ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के लिए आपका धन्यवाद। गौरतलब है कि फिल्म ‘स्त्री 2’ साल 2018 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘स्त्री’ का सीक्वल है। फिल्म ‘स्त्री 2’ में श्रद्धा कपूर, राज कुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, तमन्ना भाटिया, अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार हैं। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म स्त्री 2 ने करीब 90 करोड़ रुपये की कमाई की है। ‘स्त्री’ का निर्माण दिनेश विजान ने मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर किया है।




