Bollywood: सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होगी तृप्ति डिमरी की फिल्म लैला मजनू
Tripti Dimri's film Laila Majnu will be released again in theatres
मुंबई, 08 अगस्त (वेब वार्ता)। बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी और एक्टर अविनाश तिवारी स्टारर फिल्म लैला मजनू दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एकता कपूर निर्मित लैला मजनू साल 2018 में रिलीज हुई थी। बतौर लीड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी की यह पहली फिल्म थी। फिल्म मेकर्स ने लैला मजनू को दोबारा रिलीज करने का फैसला किया है। यह फिल्म 09 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। प्रोड्यूसर एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म लैला मजनू का पोस्टर शेयर किया है। एकता कपूर ने लिखा, लोगों की मांग पर लैला मजनू वापस आ रही है! आपके प्यार का शुक्रिया जो इसे छह साल बाद सिनेमाघरों में वापस लाया! इसे 9 अगस्त 24 को देशभर के सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया जा रहा है।