Horoscope: 12 अक्टूबर 2023 अश्विन कृष्ण त्रियोदशी गुरुवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय सहित
12 October 2023 Ashwin Krishna Triyodashi Thursday with daily horoscope and auspicious time

अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 36 मिनट तक।
त्रियोदशी तिथि रात्रि 19 बजकर 56 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि रहेगी।
पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र प्रातः 11 बजकर 36 मिनट तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।
शुक्ल योग प्रातः 09 बजकर 29 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग रहेगा।
गर करण प्रातः 06 बजकर 50 मिनिट तक उपरांत वनिज करण रहेगा।
01 अक्तूबर से 31 अक्टूबर के व्रत एवं त्योहार
12 अक्टूबर: मासिक शिवरात्रि
14 अक्टूबर : सर्वपितृ अमावस्या, सूर्य ग्रहण
15 अक्टूबर: शारदीय नवरात्रि प्रारंभ, महाराजा अग्रसेन जयंती
18 अक्टूबर: तुला संक्रांति, विनायक चतुर्थी
19 अक्टूबर: उपांग ललिता व्रत
20 अक्टूबर: सरस्वती आवाहन, स्कंद षष्ठी
21 अक्टूबर: सरस्वती पूजन
22 अक्टूबर: सरस्वती बलिदान, सरस्वती विसर्जन, श्री दुर्गाष्टमी
23 अक्टूबर: महानवमी, शारदीय नवरात्रि का समापन , बंगाल महानवमी
24 अक्टूबर: नवरात्रि पारणा, दुर्गा विसर्जन, विजयदशमी, बुद्ध जयंती
25 अक्तूबर: पापांकुशा एकादशी
26 अक्टूबर: प्रदोष व्रत, कोजागर पूजा
28 अक्टूबर: शरद पूर्णिमा व्रत, महर्षि वाल्मिकी जयंती, खण्डग्रास चंद्रग्रहण, कार्तिक स्नान प्रारंभ, मीराबाई जयंती, अश्विन पूर्णिमा
29 अक्टूबर: कार्तिक मास आरंभ
चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
शुभ 06 बजकर 23 मिनट से 07 बजकर 51 मिनट
चर 10 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 13 मिनट तक।
लाभ 12 बजकर 13 मिनट से 13 बजकर 40 मिनट तक।
अमृत 13 बजकर 40 मिनट से 15 बजकर 07 मिनट तक।
आज का चंद्रबल मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि पर सायं 18 बजकर 17 मिनट तक शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा उपरांत मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु और मीन राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा*
चंद्रमा सिंह राशि पर सायं 18 बजकर 17 मिनट तक उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।
मेष– प्रयासों में तेजी बनी रहेगी। अपनों के साथ महत्वपूर्ण आयोजन में शामिल हो सकते हैं। रहन सहन संवार पर रहेगा। संग्रह और सुख पर जोर रहेगा। दिन उत्तरोत्तर फलकारक।
वृष– आपके लिए इस फेस्टिव सीजन का श्रेष्ठ समय आज से शुरू हो गया है। अनुकूलता बढ़ेगी। लक्ष्यों की ओर तेजी से बढ़ेंगे। पूछपरख बनी हुई रहेगी। व्यक्तिगत उपलब्धियां अर्जित करेंगे।
मिथुन– श्रेष्ठ वस्तुओं के क्रय-विक्रय पर जोर रहेगा। कलात्मकता बढ़ी हुई रहेगी। खर्च पर अंकुश रखें। धनधान्य की प्रचुरता बनी रहेगी। कामकाज स्तरीय बना रहेगा। दिन शुभकारक।
कर्क– प्रेम में विश्वास बढ़ेगा। दाम्पत्य में त्याग और आदर्श पर जोर रहेगा। पारिवारिक सुख सहजता सभी प्रयासों में बेहतर बनाए रखेगी। आर्थिक लाभ की अच्छी संभावना है। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
सिंह– चहुंओर सफलता के संकेत हैं। कामकाज में आपसे बेहतर होना किसी के लिए भी मुश्किल होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। तेजी बनाए रखें। पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सम्मानित हो सकते हैं।
कन्या- धर्म आस्था और विश्वास को बल मिलेगा। भाग्यशाली समय का अधिकाधिक लाभ उठाने की सोच रखें। प्रेम में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य में सुख सौख्य बढ़ेगा। दिन उन्नतिकारक।
तुला- जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते रहेंगे। कामकाज में श्रेष्ठता बनी रहेगी। अपनों का साथ खुशी बढ़ाएगा। अप्रत्याशित सफलता संभव है। विनम्रता और सद् व्यवहार का लाभ मिलेगा।
वृश्चिक– दाम्पत्य समस्त व्यवस्था की धुरी होता है। कोई भी धर्म देश या समाज हो गृहस्थ जीवन सभी में श्रेष्ठ माना जाता है। संबंध प्रगाढ़ होगा। सुख सौख्य बढ़ेगा। दिन उत्तम।
धनु- अपनों के लिए त्याग और प्रेम की भावना को बल मिलेगा। मूल्यवान वस्तु क्रय कर सकते हैं। लापरवाही से बचें। सुख सौख्य बढ़त पर रहेगा। जिम्मेदार बने रहें। दिन शुभ।
मकर– प्रेम में रहेंगे। सच्चे प्रेमी साबित होंगे। आदर्श और त्याग पर जोर रहेगा। मित्र संबंध गहरे होंगे। आर्थिक पक्ष बेहतर बना रहेगा। दाम्पत्य में सुख सौख्य बढ़ेगा। दिन मंगलकारी।
कुंभ– सुख-सौंदर्य भीतरी है। इसे बाहर आने दें। अपनों के बीच बढ़ने बिखरने दें। मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति संभव है। कामकाज बेहतर रहेगा। घर परिवार से नजदीकी बढ़ेगी। दिन शुभ।
मीन– श्रेष्ठ बातों के प्रचार प्रसार में आगे रहेंगे। शुभ सूचना मिल सकती है। भाग्य की प्रबलता रहेगी। प्रेम में विश्वास बढ़ेगा। लाभ पूर्ववत् अच्छा रहेगा। दिन संपर्क बढ़ाने में मददगार। मीटिंग्स में प्रभावी रहेंगे।