अपनी शादी से पहले मंगेतर के संग कुछ ऐसे मस्ती करते हुए दिखीं प्रियंका
अपनी शादी से पहले मंगेतर के संग कुछ ऐसे मस्ती करते हुए दिखीं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, जिसके चलते उनकी शादी की तैयारियां जोर शोर के साथ चल रही हैं। वहीं प्रियंका और निक अपनी प्रीवेडिंग पार्टी करते हुए काफी एन्जॉय भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल प्रियंका और निक की लव केमेस्ट्री की फोटो देखकर फैंस काफी खुश हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका के गैंग की एक तस्वीर सामने आई है जोकि खूब वायरल हो रही है। तस्वीर में प्रियंका के अलावा निक, परिणीति चोपड़ा और उनके करीबी शादी से पहले मुंबई में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।
प्रियंका और निक शादी समारोह के पहले शनिवार रात मुंबई के लिए रवाना हो गए। शादी की तैयारियां जोरों पर हैं लेकिन दोनों की शादी की तारीख की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
निक भारत आ गए हैं। वहीं प्रियंका की होने वाले जेठ और जेठानी यानी कि जो जोनस और सोफी टर्नर मुंबई आ गए हैं। दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट किया गया। दोनों के चेहरे पर खुशी और एक्साइटमेंट साफ दिख रही थी।
Source:Agency