25 दिसंबर 2017 राशिफल
25 दिसंबर 2017 राशिफल
जय श्री महाकाल
शक संवत् 1939 पौष शुक्ल सप्तमी सोमवार विक्रम संवत् 2074, साधारण नाम संवत्सर, तारीख 25 दिसंबर सन् 2017, दक्षिणायन उत्तर गोल, हेमंत ऋतु।
राहुकाल प्रातः 08 बजकर 28 मिनट से 09 बजकर 46 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल पूर्व में रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 36 मिनट तक।
सप्तमी तिथि रात्रि 26 बजकर 44 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि रहेगी।
पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रात्रि 26 बजकर 09 मिनिट तक उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा।
सिद्धि योग प्रातः 07 बजकर 24 मिनट तक उपरांत व्यतिपात योग रहेगा।
गर करण मध्याह्न 14 बजकर 25 मिनिट तक उपरांत वणिज करण रहेगा।
चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
अमृत 07 बजकर 11 मिनिट से 08 बजकर 28 मिनिट तक
शुभ 09 बजकर 46 मिनिट से 11 बजकर 03 मिनिट तक
लाभ 14 बजकर 46 मिनिट से 16 बजकर 14 मिनिट तक
चन्द्रमा कुम्भ राशि पर सायं 18 बजकर 52 मिनट तक उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।
मेष- इच्छित जानकारी हासिल कर सकते हैं। सामाजिकता एवं संपर्क बढ़ा हुआ रहेगा। निसंकोच आगे बढ़ें। भाग्य की प्रबलता का लाभ मिलेगा। धर्म संस्कारों को बल मिलेगा। दिन उत्तम फलकारक।
वृष- भव्य आयोजन में प्रमुखता से शामिल होंगे। घर परिवार में मेहमानों की आवक बनी रहेगी। धनधान्य में वृद्धि होगी। निर्णय क्षमता में बढ़ेगी। वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा। उपहार मिल सकता है।
मिथुन- अनोखे प्रयासों को बल मिलेगा। लीक से हटकर कार्य करने की सोच रहेगी। सबको साथ लेकर चलने का प्रयास करें। दाम्पत्य में विनम्रता और विश्वास बढ़ेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
कर्क- रिश्तों में नव ऊर्जा का संचार होगा। संबंधों में मिठास घोलने में आगे रहेंगे। दान आदि में रुचि लेंगे। खर्च पर अंकुश रखें। लेन देन में सतर्कता रखें। दिन श्रेष्ठ फलकारक। सक्रियता बढ़ाएं।
सिंह- कला दक्षता बढ़ेगी। प्रतिभा प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करेंगे। सफलता का प्रतिशत अच्छा रहेगा। महत्वपूर्ण योजनाओं में गति ला सकते हैं। मन-मस्तिष्क को बल मिलेगा। मित्रों से भेंट होगी।
कन्या- परिवार को अधिकाधिक समय देने की सोच रहेगी। सभी का साथ एवं सहयोग मिलेगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। बड़ों से वात्सल्य पाकर अभिभूत होंगे। मान सम्मान बढ़ेगा। दिन श्रेष्ठ।
तुला- भाग्य की कृपा से सभी कार्य बनेंगे। संपर्क अच्छा होगा। धर्म संस्कारों को बढ़ावा मिलेगा। बंधुजनों में करीबी बढ़ेगी। अनुशासन और प्रतिभा प्रदर्शन को बल मिलेगा। भ्रमण मनोरंजन में रुचि लेंगे।
वृश्चिक- उत्सव आयोजन में शामिल होंगें। वाणी व्यवहार मीठा रखें। अपनों का साथ मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ संभव है। अनुशासन और निरंतरता बनाए रखें। दिन सामान्य शुभकारक।
धनु- सबके साथ भव्य आयोजन में शामिल हो सकते हैं। सक्रियता और समझदारी से सभी प्रभावित होंगे। निजी जीवन में सुख संवृद्धि आएगी। स्थायित्व बढ़ेगा। स्मरणीय पलों की रचना होगी।
मकर- रिश्तों को निभाने में आगे रहेंगे। दान के साथ दिखावे पर जोर रह सकता है। खर्च पर नियंत्रण रखें। लेन देन में सतर्कता रखें। सहकर्मियों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। दिन सामान्य शुभ।
कुंभ- हर्ष उत्साह बनाए रखेंगे। मित्रों के साथ श्रेष्ठ समय बीतेगा। प्रियजन से भेंट होगी। आर्थिक सहजता बनी रहेगी। सोच का दायरा बढ़ेगा। विद्यार्थी अच्छा करेंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
मीन- हर्ष आनंद से दिन बीतेगा। सुख संसाधनों में वृद्धि होगी। परिवारीजनों के साथ मंगलमय दिन बीतेगा। पैतृक मामले पक्ष में रहेंगे। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बढ़ेगा। सोच बड़ी रखें।
पँ. हरीश शर्मा
श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर
09351303934
शेयर बाजार तेजी मंदी 25 दिसम्बर 2017
आज ग्रहो की युति एवं आकाशीय वरक्त्ति के अनुसार शेयर बाजार निम्न प्रकार से रहेगा
निम्नलिखित वस्तुओं और इनसे संबंधित शेयर में आज आप निवेश कर सकते है, निवेश करे: अनाज, कपड़ा, चांदी, शकर, चावल, सौन्दर्य सामग्री, इत्र, दूध , प्लास्टिक, खाद्य तेल, ऑटो पार्टस, वाहन , कपड़े ।
निम्नलिखित वस्तुओं और इनके शेयर में आज आप निवेश न करे : जमीन, खनिज, कोयला, रत्न, सोना, चांदी, स्टील, कोयला, शिक्षण संस्थान, चमड़ा, लकड़ी, वाहन, आधुनिक यंत्र, औषधियों, विदेशी दवाइयों ।
उपाय : पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रह के लिये घी का दीपक लगाना चाहिए।
पँ. हरीश शर्मा
श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर
09351303934