30 अक्टूबर 2017 राशिफल
30 अक्टूबर 2017 राशिफल
जय श्री महाकाल
शक संवत् 1939 कार्तिक शुक्ल दशमी सोमवार विक्रम संवत् 2074, साधारण नाम संवत्सर, तारीख 30 अक्टूबर सन् 2017, दक्षिणायन उत्तर गोल, शरद ऋतु।
राहुकाल प्रातः 07 बजकर 54 मिनट से 09 बजकर 18 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल पूर्व में रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 42 मिनिट से 12 बजकर 27 मिनिट तक ।
दशमी तिथि सायं 19 बजकर 05 मिनिट तक उपरान्त एकादशी तिथि रहेगी।
धनिष्ठा नक्षत्र प्रातः 06 बजकर 44 मिनिट तक उपरान्त शतभिषा नक्षत्र रहेगा।
वृद्धि योग सायं 19 बजकर 37 मिनिट तक उपरान्त ध्रुव योग रहेगा।
तैतिल करण प्रातः 06 बजकर 49 मिनिट तक उपरांत गर करण रहेगा।
चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
अमृत 06 बजकर 31 मिनिट से 07 बजकर 54 मिनिट तक
शुभ 09 बजकर 18 मिनिट से 10 बजकर 41 मिनिट तक
लाभ 14 बजकर 51 मिनिट से 16 बजकर 15 मिनिट तक
चंद्रमा दिन रात कुम्भ राशि पर संचार करेगा।
मेष- उत्सव आयोजन में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। घर परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा। साज संवार में रुचि लेंगे। मूल्यवान भेंट प्राप्त हो सकती है। दिन उत्तम फलकारक।
वृष- सभी क्षेत्रों में बेहतर करते रहेंगे। कम्फर्ट लेवल बढ़ा हुआ रहेगा। दाम्पत्य में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। मित्रों में चर्चा का केंद्र रह सकते हैं। विपक्षी स्वतः पीछे हटेंगे।
मिथुन- मूल्यवान वस्तु की खरीदी संभव है। रिश्तों को निभाने में आगे रहेंगे। करीबियों में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। स्वयं को अच्छे से जाहिर कर पाएंगे। प्रियजन से भेंट होगी। खर्च पर नियंत्रण रखें।
कर्क- आर्थिक लाभ बेहतर बना रहेगा। यात्रा की संभावना बनी हुई है। अति व्यवस्तता के बावजूद अपनों के लिए समय निकालें। वादा अवश्य निभाएं। दिन हितकारक।
सिंह- मान-सम्मान एवं पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रयासों एवं प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा। सभी का सहयोग मिलेगा। साहसिक एवं वाणिज्यिक कार्यों में रुचि रहेगी। दिन श्रेष्ठ।
कन्या- भाग्य की प्रबलता और अपनों का साथ श्रेष्ठ प्रयासों में मददगार होगा। धर्म मनोरंजन में रुचि रहेगी। आस्था एवं विश्वास को बल मिलेगा। मूल्यवान भेंट मिल सकती है।
तुला- सभी को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। आकर्षण बढ़ेगा। साज संवार पर जोर देंगे। स्वास्थ्यगत असहजताओं को नजरअंदाज न करें। दिन सामान्य से शुभ।
वृश्चिक- जीवनसाथी के प्रयासों से प्रभावित होंगे। दाम्पत्य में प्रेम, त्याग और आस्था को बल मिलेगा। स्थायित्व बढ़ेगा। शुभ प्रस्ताव मिल सकते हैं। आवश्यक कार्य आज ही पूरे करें।
धनु- अपनों के लिए विशेष करने की सोच रह सकती है। आर्थिक प्रयासों में बेहतर बने रहेंगे। समाज में सम्मानित कार्यों से धन और मान पाएंगे। सतर्कता बनाए रखें। दिन सामान्य से शुभ।
मकर- प्रेम में हैं तो आज कुछ खास करना चाहेंगे। प्रियजन से भेंट उत्साह बढ़ाएगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। सफलता का प्रतिशत अच्छा रहेगा। दिन उत्तम।
कुंभ- भाग्य की प्रबलता से सभी क्षेत्रों में अच्छा करेंगे। घर परिवार में हर्ष आनंद और सामंजस्य बढ़ेगा। पूर्वाग्रहों से मुक्त रहें। कामकाज सहज रहेगा। दिन शुभ।
मीन- शानदार सरप्राइज मिल सकती है। हर्ष- उत्साह बढ़ा हुआ रहेगा। शुभ सूचनाओं का आदान-प्रदान करेंगे। दाम्पत्य में त्याग और विश्वास बढ़ेगा। आलस्य त्यागें। दिन शुभकारक।
पँ. हरीश शर्मा
श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर
www.mahakaljyotishjpr.in
09351303934