तीसरी यमुना ट्रॉफी मैच का आयोजन
तीसरी यमुना ट्रॉफी मैच का आयोजन
नीरज पाण्डेय
इंडियन मीडिया वेलफ़ेयर एसोसिएशन और यमुना ट्रॉफी मैनेजमेंट कमेटी, के साथ आई डी एच सी सोसाइटी द्वारा 28 अक्टूबर 2017 से तीसरी यमुना ट्रॉफी का आयोजन
यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में किया जा रहा है।
दिल्ली वासियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए क्रिकेट की 24 टीमे भाग ले रही हैं।
यमुना ट्रॉफी का पहला मैच आई पी एस XI v/s आई आर एस XI के बीच खेला जाएगा | मैच का उद्घाटन दिल्ली के पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक करेंगे।
मैच देखने के लिए कोई टिकट नही है। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दर्शक अपना स्थान ग्रहण कर सकते है। प्रवेश के लिए पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है।
मैच प्रत्येक शनिवार और रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे खेले जाएंगे। मैच का फाइनल 14 जनवरी 2018 को होगा।