26 अक्टूबर 2017 राशिफल
26 अक्टूबर 2017 राशिफल
जय श्री महाकाल
शक संवत् 1939 कार्तिक शुक्ल षष्ठी गुरुवार विक्रम संवत् 2074, साधारण नाम संवत्सर, तारीख 26 अक्टूबर सन् 2017, दक्षिणायन उत्तर गोल, शरद ऋतु।
राहुकाल मध्याह्न 13 बजकर 29 मिनट से 14 बजकर
53 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल दक्षिण में रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 42 मिनिट से 12 बजकर 27 मिनिट तक ।
षष्ठी तिथि मध्याह्न 12 बजकर 17 मिनिट तक उपरान्त सप्तमी तिथि रहेगी।
पूर्वाषाढा नक्षत्र रात्रि 23 बजकर 52 मिनिट तक उपरान्त उत्तराषाढा नक्षत्र रहेगा।
सुकर्मा योग सायं 18 बजकर 42 मिनिट तक उपरान्त धृति योग रहेगा।
तैतिल करण मध्याह्न 12 बजकर 17 मिनिट तक उपरांत गर करण रहेगा।
चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
शुभ 06 बजकर 28 मिनिट से 07 बजकर 52 मिनिट तक
लाभ 12 बजकर 05 मिनिट से 13 बजकर 29 मिनिट तक
शुभ 13 बजकर 29 मिनिट से 14 बजकर 53 मिनिट तक
चंद्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा।
मेष:- कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। नाजुक संबंधों में तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें।
बृषभ:- बीती बातों को भूलने की चेष्ठा करें। कल्पनाएं अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव।
मिथुन:- दूसरों की बात इधर से उधर करना आपको शोभा नहीं देता। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। पारिवारिक संबंधों में कटुता न आने दे। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव।
कर्क:- कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का लाभ उठाएंगे। किसी विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव।
सिंह:- राजनीतिक सरगर्मियां आपकीव व्यस्तता बढ़ाएंगी। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों की मधुरता बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्य के प्रति सतर्क रहे।
कन्या:- किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिंतित होगा। जरूरी कार्य समय से पूर्ण करें।
तुला:- नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।
वृश्चिक:- जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। आलस्य का त्याग करें।
धनु:- कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। दूसरों की सफलता से अपने अन्दर हीनभावना न पाले। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है।
मकर:- अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। रोजगार में कुछ आकस्मिक सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव।
कुंभ:- किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। रोजगार क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे परन्तु आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव। परिवार में खुशहाली रहेगी।
मीन:- ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। आपकी सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी।
पँ. हरीश शर्मा
श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर
www.mahakaljyotishjpr.in
09351303934